भीलवाड़ा: जिला अस्पताल से बुजुर्ग का मोबाइल चोरी के मामले में कोटा के 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
बुधवार को जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग का मोबाइल चोरी करने के मामले में पकड़े गए कोटा के 2 युवक अब गिरफ्तार कर लिये गये। होमगार्ड कर्मी की सतर्कता ने समय रहते वारदात को रोक दिया।पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।