भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं एवं सतत विकास लक्ष्यों पर दिया विशेष जोर
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित कार्यों तथा बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की प्रगति तथा भूमि आवंटन से जुड़े शेष प्रस्तावों की बारीकी से जांच करते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।