विदिशा: झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने और अफरा-तफरी के वायरल वीडियो पर रेलवे पुलिस ने दी सफाई, बताया अफवाह
बुधवार शाम 5 बजे रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को अफवाह बताते हुए वीडियो वायरल करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में झेलम एक्सप्रेस जो विदिशा से होकर गुजरती है, आग लगने और अफरा-तफरी दिखाई गई है।