नौगढ़: तहसील सभागार में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किया गोष्ठी का आयोजन
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब संविधान के रचयिता थे। उनके संविधान पर आज पूरे भारत में नियम कानून चलाए जा रहे हैं।