शनिवार को हलसी अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई किया गया. यहां अपराह्न 1 बजे सुनवाई के दौरान फरियादियों की उपस्थिति देखी गई. यहां 9 मामले की सुनवाई हुई जिसमें 4मामले का निष्पादन कर दिया गया. शेष 5 मामले की अगली तिथि में पुनः सुनवाई होगी.