मंडला: जिले को नक्सली मुक्त होने पर मातृशक्तियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर सीआरपीएफ जवानों का किया सम्मान
Mandla, Mandla | Apr 8, 2026 सामाजिक कार्यकर्ता मातृशक्तियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम पांच बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और उनके साहस व समर्पण के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर देशभक्ति और स्नेह से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि एक समय मंडला, डिंडोरी और बालाघाट क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहे हैं।