आज दिनांक-12.11.2026 को जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार द्वारा मनिहारी थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित छठ गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर घाट की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला प्रशासन एवं कटिहार पुलिस छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #chhatpuja2026 #CMSamrat #JaiChhathiMaiya #samratchoudhary #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026