Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Rss
r4rajesh055
हाथों में पूजा सामग्री, झुककर छुए बुजुर्गों के पैर... छठ पर लक्ष्य के इस अंदाज ने जीता सबका दिल
Katihar, Katihar
| Nov 12, 2026
MORE NEWS
आज दिनांक-12.11.2026 को जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार द्वारा मनिहारी थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित छठ गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर घाट की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन एवं कटिहार पुलिस छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #chhatpuja2026 #CMSamrat #JaiChhathiMaiya #samratchoudhary #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026
आज जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार द्वारा मनिहारी थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित छठ गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर घाट की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन एवं कटिहार पुलिस छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Relations Office Katihar Samrat Choudhary CMO Bihar
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का कटिहार में हुआ लाइव प्रसारण; जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नए राशनकार्ड लाभार्थी हुए शामिल* कटिहार,12 नवंबर 2026 *कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित लाभार्थियों के बीच वितरित किए 52 राशनकार्ड* माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा नए राशन कार्ड लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी समाहरणालय स्थित एन आई सी सभागार से जुड़े रहे। इस अवसर नगर आयुक्त, कटिहार जिला आपूर्ति पदाधिकारी कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर एवं विशेष कार्य पदाधिकारी कटिहार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था एन आई सी सभागार से किया गया।कटिहार जिले के नए राशनकार्ड लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद कक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों एवं लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। इस आयोजन के माध्यम से नए राशनकार्ड लाभार्थियों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़ने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। लाइव कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कटिहार जिले के नए राशनकार्ड लाभार्थियों के बीच कुल 52 राशनकार्डों का वितरण किया गया। विदित हो कि कटिहार जिले में कुल 28,794 नया राशन कार्ड बनाया गया है। राशनकार्ड वितरण का उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ते हुए खाद्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है। नए राशनकार्ड प्राप्त होने से संबंधित लाभार्थी परिवारों को निर्धारित पात्रता एवं प्रावधानों के अनुरूप खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण एवं उसके उपरांत राशनकार्ड वितरण के माध्यम से पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Food & Public Distribution #CMSamrat #samratchoudhary #katihar
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026
आज जिलाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से नगर थाना एवं सहायक थाना क्षेत्रांतर्गत शहरी क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों का लिया गया जायजा:- Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Relations Office Katihar Katihar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #chhatpuja2026
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का कटिहार में हुआ लाइव प्रसारण; जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नए राशनकार्ड लाभार्थी हुए शामिल* कटिहार,12 नवंबर 2026 *कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित लाभार्थियों के बीच वितरित किए 52 राशनकार्ड* माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा नए राशन कार्ड लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी समाहरणालय स्थित एन आई सी सभागार से जुड़े रहे। इस अवसर नगर आयुक्त, कटिहार जिला आपूर्ति पदाधिकारी कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर एवं विशेष कार्य पदाधिकारी कटिहार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था एन आई सी सभागार से किया गया।कटिहार जिले के नए राशनकार्ड लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद कक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों एवं लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। इस आयोजन के माध्यम से नए राशनकार्ड लाभार्थियों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़ने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। लाइव कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कटिहार जिले के नए राशनकार्ड लाभार्थियों के बीच कुल 52 राशनकार्डों का वितरण किया गया। विदित हो कि कटिहार जिले में कुल 28,794 नया राशन कार्ड बनाया गया है। राशनकार्ड वितरण का उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ते हुए खाद्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है। नए राशनकार्ड प्राप्त होने से संबंधित लाभार्थी परिवारों को निर्धारित पात्रता एवं प्रावधानों के अनुरूप खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण एवं उसके उपरांत राशनकार्ड वितरण के माध्यम से पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Food & Public Distribution #CMSamrat #samratchoudhary #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों का जिला पदाधिकारी, कटिहार,पुलिस अधीक्षक, कटिहार एवं नगर आयुक्त कटिहार ने लिया जायजा, घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधाएँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* *नगर थाना एवं सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के विभिन्न घाटों का किया गया संयुक्त निरीक्षण* *श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण छठ मनाने की अपील* कटिहार,12 नवंबर 2026 गुरुवार। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार परिचय कुमार द्वारा नगर थाना एवं सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, संपर्क पथ, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश *1. घाटों एवं संपर्क पथों की समुचित साफ-सफाई* : सभी घाटों, सीढ़ियों एवं आने-जाने वाले रास्तों की सफाई सुनिश्चित करने तथा कचरे का ससमय उठाव कराने का निर्देश दिया गया। फिसलन वाले स्थानों पर आवश्यक सुधार कर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने को कहा गया। *2. सुरक्षित अर्घ्य क्षेत्र का निर्धारण* : जल की गहराई एवं स्थानीय परिस्थितियों का आकलन कर सुरक्षित अर्घ्य क्षेत्र चिह्नित करने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया। गहरे पानी एवं खतरनाक स्थानों पर स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाने को कहा गया। *3. पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था घाटों तथा संपर्क मार्गों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्युत तारों एवं उपकरणों की सुरक्षा की जाँच कराने तथा खुले अथवा असुरक्षित तारों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा गया। *4. श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ* : स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप पेयजल, अस्थायी शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। *5. चिकित्सा एवं आपातकालीन तैयारी* : प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाओं तथा आकस्मिक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस एवं बचाव दल की त्वरित उपलब्धता के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाए रखने को कहा गया। *6. व्यवस्थाओं का नियमित सत्यापन* : संबंधित पदाधिकारियों को घाटवार व्यवस्थाओं की नियमित जाँच करने तथा पाई गई कमियों को ससमय दूर करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित कार्यों में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। *पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश *1. सुरक्षा एवं सतर्क निगरानी घाटों तथा महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती एवं गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। *2. भीड़ एवं यातायात प्रबंधन अधिक भीड़ वाले स्थानों पर प्रवेश एवं निकास को सुव्यवस्थित रखने तथा रास्तों को अवरोधमुक्त बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर कराने एवं आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रखने को कहा गया। *3. अफवाहों पर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई अफवाहों तथा भ्रामक सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। *4. समन्वय एवं संवेदनशील व्यवहार पुलिस पदाधिकारियों को प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। *आम जनता से सुरक्षित छठ मनाने की अपील* जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए अपील की है कि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। *. जिला प्रशासन कटिहार की श्रद्धालुओं से अपील —* • केवल चिह्नित एवं सुरक्षित घाटोंपर ही अर्घ्य दें। बैरिकेडिंग पार न करें तथा गहरे पानी में जाने और तैरने से बचें। • बच्चों को पानी के निकट अकेला न छोड़ें तथा वृद्धजनों एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता करें। • घाटों एवं आवागमन के रास्तों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएँ। धक्का-मुक्की से बचें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। • घाटों, जलस्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। प्लास्टिक तथा अन्य कचरा पानी में न डालें। • विद्युत तारों एवं उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। घाटों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आतिशबाजी से बचें। • अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपुष्ट संदेश साझा न करें। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी को दें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों एवं स्वयंसेवकों से व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील भी की, ताकि श्रद्धा एवं आस्था का यह महापर्व सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar #chhatpuja2026 #CMSamrat #samratchoudhary #katihar #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #jaichhathimaiyamaiya #JaiChhathiMaiya CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026
जिलाधिकारी महोदय के निदेशानुसार आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर कटिहार जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में छठ घाटों की साफ-सफाई सहित अन्य तैयारी का कार्य किया जा रहा है। Public Relations Office Katihar Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #chhatpuja2026
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026
खरना के चूल्हे से आंगन की लिपाई तक, छठ में क्यों खास है गंगा की मिट्टी ?
Katihar, Katihar | Nov 12, 2026