माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का कटिहार में हुआ लाइव प्रसारण; जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नए राशनकार्ड लाभार्थी हुए शामिल*
कटिहार,12 नवंबर 2026
*कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित लाभार्थियों के बीच वितरित किए 52 राशनकार्ड*
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा नए राशन कार्ड लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी समाहरणालय स्थित एन आई सी सभागार से जुड़े रहे।
इस अवसर नगर आयुक्त, कटिहार जिला आपूर्ति पदाधिकारी कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर एवं विशेष कार्य पदाधिकारी कटिहार उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था एन आई सी सभागार से किया गया।कटिहार जिले के नए राशनकार्ड लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
संवाद कक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों एवं लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। इस आयोजन के माध्यम से नए राशनकार्ड लाभार्थियों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़ने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
लाइव कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कटिहार जिले के नए राशनकार्ड लाभार्थियों के बीच कुल 52 राशनकार्डों का वितरण किया गया।
विदित हो कि कटिहार जिले में कुल 28,794 नया राशन कार्ड बनाया गया है।
राशनकार्ड वितरण का उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ते हुए खाद्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है। नए राशनकार्ड प्राप्त होने से संबंधित लाभार्थी परिवारों को निर्धारित पात्रता एवं प्रावधानों के अनुरूप खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण एवं उसके उपरांत राशनकार्ड वितरण के माध्यम से पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Food & Public Distribution #CMSamrat #samratchoudhary #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 12, 2026