बहराइच: बहराइच जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आज जनपद में शुभारम्भ हुआ। तहसील सदर बहराइच के सभागार में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।