बहराइच: टीकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास किराने की दुकान से पान मसाले का पूरा गत्ता बाइक पर लादकर चोर हुए फरार, घटना CCTV में कैद
बहराइच लखनऊ मार्ग स्थित कोतवाली देहात इलाके के टीकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास चोर एक किराना की दुकान से पान मसाले का पूरा गत्ता बाइक पर लाद कर भाग निकले पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे मे कैद हूई है। दुकानदार ने मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे बताया की उनकी दुकान के बाहर रखे कमला पसंद पान मसाले के पूरे गत्ते को पल्सर बाइक सवार दो युवक चोरी कर फरार हो गये हैं।