बहराइच: मिहीपुरवा इलाके में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहीपुरवा के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को परिजनों द्वारा बताया गया की मिथुन किसी काम से आया हुआ था। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी है। अस्पताल में इलाज जारी है।