बहराइच: बहराइच के परशुराम चौक पर दीपोत्सव नहीं मनाएगा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
डीएम चौराहा स्थित भगवान परशुराम चौक पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम नहीं मनाएगा। इसके लिए ब्राम्हणों पर दर्ज हो रहे केस समेत अन्य को जिम्मेदार बताया गया है। भगवान परशुराम चौक पर प्रतिवर्ष दीपावली मनाया जाता है। लेकिन इस बार राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम नहीं मनाया जाएगा। जिसको लेकर एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा है।