बहराइच: बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सों मामले में नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, सिपाही मुकेश चंद्र यादव, महिला सिपाही बबिता यादव ने शहर में दबिश दी। पाक्सो अधिनियम में नामजद आरोपी हुजूरपुर थाने के रेवरिया निवासी बिलाल अहमद को धर दबोचा है। नगर कोतवाल दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।