बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में समारोहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीएम ने दिलाई एकता व अखंडता की शपथ
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह पूर्वक मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दम मोनिका रानी ने एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई है। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।