रामनगर में फिर सक्रिय हुआ बिरजू मयाल, मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को बाहर भेजने के वीडियो वायरल
रामनगर (उत्तराखंड)
कुछ समय पहले अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में रहा बिरजू मयाल एक बार फिर मैदान में उतर चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आए हालिया वीडियो में वह पिछली बार की तरह ही मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को बस और ट्रेन के माध्यम से रामनगर से बाहर रवाना करता नजर आ रहा है पहले जैसी हरकत करते हुवे भी नजर आ रहा है ।
स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, बिरजू का यह बर्ताव हर साल का एक तय सिलसिला बन चुका है। बताया जाता है कि घर के देवी-देवताओं के फेर और पूजा-पाठ के चलते वह साल के छह महीने पूरी तरह शांत और सामान्य रहता है, जबकि बाकी के छह महीने उसका व्यवहार अचानक बदल जाता है। आम तौर पर वह इस दौरान अपनी नौकरी छोड़ देता था, लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार उसने शायद अभी तक नौकरी नहीं छोड़ी है और काम पर रहते हुए ही उसकी ये हरकतें दोबारा शुरू हो गई हैं।
अब ऐसी गतिविधियों के नए वीडियो सामने आने से लोग हैरान हैं। अब सवाल उठ रहे हैं क्या बिरजू मयाल फिर सुर्खियों में रहेगा या बस कुछ दिन में शांत हो जाएगा ??
#RamNagar #Uttarakhand #BirjuMayal #RamNagarNews #UttarakhandNews #BreakingNews #ViralVideo #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate #LocalNews #UttarakhandUpdates #RamNagarUpdates #TrendingNews #ViralNewsUpdate
Uttarakhand, India | Aug 19, 2026