■ *किसान श्री आशोक कुमार के खेत पहुँचे श्री तनय सुल्तानिया जिला पदाधिकारी एवं श्री अमित रंजन पुलिस अधीक्षक*
■ *फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया गया*
===================
*बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत अगहनी धान फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के द्वारा डूमरा प्रखंड के हरि छपरा पंचायत ग्राम लौहडीह में किया गया। जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया किसानों के खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 16 किलो 200 ग्राम धान का उपज पाया गया। जिसका प्रति हेक्टेयर 32.40 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवम उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री शंभू मांझी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक कृषि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक प्रसन्न कुमार चौधरी तरुण कुमार राजीव कुमार राकेश सिंह मनोज कुमार तथा किसान सलाहकार यशवंत कुमार अवनीश कुमार उपस्थित थे।*
Sitamarhi, Bihar | Oct 23, 2026