जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित (LSBA) के स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत छठ घाटों की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
स्वच्छता कर्मियों का यह सराहनीय प्रयास जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इनके निरंतर प्रयासों से न केवल छठ घाट स्वच्छ एवं सुंदर बन रहे हैं, बल्कि स्वच्छता के प्रति ग्रामीण समुदाय में जागरूकता और जनभागीदारी को भी नई प्रेरणा मिल रही है।
स्वच्छ छठ घाट, सुरक्षित छठ घाट — स्वच्छता और जनभागीदारी से महापर्व की सुंदर तैयारी।