छठ महापर्व को लेकर सतर्क जिला प्रशासन, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घाटों का निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बेलसंड एवं परसौनी प्रखंड अंतर्गत संवेदनशील एवं अति संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहलुओं का जायजा लेते हुए संभावित जोखिमों की पहचान की गई तथा आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, छठ महापर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध।