🐔 जहानाबाद के सफल पोल्ट्री उद्यमी राकेश रंजन बने प्रेरणा; जिला आर्थिक टास्क फोर्स की बैठक में उनकी सफलता की हुई चर्चा
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की पहल पर नवगठित जिला आर्थिक टास्क फोर्स की बैठक में जिले में इंटीग्रेटेड फार्मिंग, स्टार्टअप एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा के दौरान सुकुलचक, जहानाबाद के सफल पोल्ट्री उद्यमी श्री राकेश रंजन की सफलता सामने आई।
🔹 नवंबर 2020 में करीब ₹90 लाख की लागत से लेयर पोल्ट्री फार्म की शुरुआत।
🔹 बिहार सरकार से लगभग ₹25 लाख का अनुदान प्राप्त।
🔹 आत्मा (ATMA) एवं कृषि विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर आधुनिक तकनीक आधारित पोल्ट्री फार्मिंग को अपनाया।
🔹 करीब 10,200 मुर्गियों की क्षमता वाले फार्म में सेंसर तकनीक से तापमान नियंत्रण एवं मशीनों से अंडा संग्रह की व्यवस्था।
🔹 प्रतिदिन लगभग 9,000 अंडों का उत्पादन।
📍 जिला पदाधिकारी ने इच्छुक किसानों एवं युवाओं से सरकार की विभिन्न यो�