🌾 एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की हुई समीक्षा; शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश
मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री एवं खरीफ मौसम के डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की गई। जहानाबाद जिले में अब तक लगभग 29% रैयत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई गई है।
वीसी के उपरांत जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए—
🔹 अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं जिला कृषि पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 खरीफ मौसम के डिजिटल क्रॉप सर्वे को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश।
🔹 दोनों महत्वपूर्ण कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रगति का अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश।
#AgriStack_FarmerRegistry_DigitalCropSurvey #कृषि_विभाग #जहानाबाद
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्ध बिहार_आदर्श जहानाबाद
Soochna Jansampark