डीएम समीर सौरभ बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को बांटी पौष्टिक आहार किट
गोपालगंज के समाहरणालय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट की दूसरी किस्त सौंपी और उनका हाल-चाल जाना।
इस दौरान डीएम ने मरीजों से समय पर नियमित दवाएं लेने, पौष्टिक खान-पान रखने और इलाज बीच में न छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर सही इलाज और बेहतर पोषण से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। जिलाधिकारी ने जिले के सक्षम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से भी आगे आकर ‘निक्षय मित्र’ बनने का आह्वान किया ताकि मरीजों को सामाजिक सहयोग और निरंतर पोषण मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों की नियमित जांच और दवाइयों की उपलब्धता में कोई लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
3 views | Gopalganj, Bihar | Aug 31, 2026