गोपालगंज डीएम समीर सौरभ ने सोमवार को में जनता के दरबार का आयोजन कर करीब 20 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य और अतिक्रमण से जुड़े मामले सामने आए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और उनके निपटारे में किसी तरह की अनावश्यक देरी न करें।
#Gopalganj #GopalganjNews #DMGopalganj #PublicHearing #SamirSaurabh #AwaazTimes