सिधवलिया के UHS डुमरिया ईस्ट एवं मगध शुगर मिल में NDRF ने चलाया आपदा प्रबंधन व स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम
आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन के सौजन्य से NDRF की 9-P टीम (F Coy) द्वारा सिधवलिया स्थित UHS डुमरिया ईस्ट में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) का आयोजन किया गया। इस दौरान 127 विद्यार्थियों व शिक्षकों को CPR, सर्पदंश, वज्रपात, बाढ़ तथा प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक तकनीक सिखाई गई।
इसके साथ ही मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, सिधवलिया में भी औद्योगिक सुरक्षा व आपदा पूर्व तैयारियों पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई, जहाँ कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने व त्वरित प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण दिया गया।
13 views | Gopalganj, Bihar | Aug 29, 2026