DM श्री समीर सौरभ ने मद्यनिषेध के लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की, जब्त शराब के विनष्टीकरण और वाहनों के अधिहरण में तेजी के दिए सख्त निर्देश
आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शराबबंदी एवं मद्यनिषेध से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को 01 अप्रैल 2016 से लंबित 27,629 लीटर से अधिक शराब के समयबद्ध विनष्टीकरण और जब्त 256 वाहनों के अधिहरण प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मोटरयान निरीक्षक को वाहनों के मूल्यांकन में तेजी लाने तथा सीमावर्ती व संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन जांच अभियान चलाने का सख्त आदेश दिया।
15 views | Gopalganj, Bihar | Aug 29, 2026