आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डीएम ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, छात्रावासों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। PHED विभाग को पेयजल नमूनों की नियमित प्रयोगशाला जांच कराने तथा छूटे हुए स्कूल पॉकेट्स में जलापूर्ति कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, मल कीचड़ प्रबंधन (FSM) हेतु अंतरिम समाधान के रूप में 'Row Entrenchment' (DRE) तथा सभी ग्राम पंचायतों में 'Filter Chamber' निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में निदेशक DRDA राकेश चौबे, निदेशक NEP बैजू कुमार, कार्यपालक अभियंता PHED, डीपीओ ICDS व मनरेगा, DPM जीविका और डीपीआरओ गोपालगंज उपस्थित रहे।
1 views | Gopalganj, Bihar | Aug 31, 2026