बड़वानी जिले की दो स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला राष्ट्रीय स्तर का NQAS प्रमाणीकरण
----------
आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तलवाड़ा बुजुर्ग एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कुआं ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
बड़वानी 20 अगस्त 2026/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य ढांचे और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए नई उपलब्धि प्राप्त की हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा बड़वानी जिले की दो ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणीकरण प्रदान किया गया है।
जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलवाड़ा बुजुर्ग का मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर के बाह्य निर्धारकों द्वारा 17 एवं 18 जुलाई 2026 को किया गया था। इस मूल्यांकन में संस्था ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90.57 प्रतिशत का शानदार स्कोर प्राप्त किया है, जिसके आधार पर इसे क्वालिटी सर्टिफाइड विद कंडीशनालिटी का दर्जा मिला है। यह केंद्र कुल 6 विभागों के मानदंडों पर खरा उतरा है।
जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र कुआं का राष्ट्रीय मूल्यांकन 24 जुलाई 2026 को किया गया था। इस केंद्र ने भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं और मापदंड सुनिश्चित करते हुए 91.31 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता प्रमाणित की है। यह केन्द्र कुल 12 सर्विस पैकेजेस पर खरा उतरा है।
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित विशेष रूप से मैदानी स्तर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ), एएनएम तथा आशा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। सुदूर ग्रामीण अंचलों में उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह प्रमाणीकरण पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है।
#JansamparkMP
#Badwani
158 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026