आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री शोभित जैन ने किया निर्माणाधीन जिला आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण
बड़वानी 21 अगस्त 2026/आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री शोभित जैन ने शुक्रवार को जिले के दौरे के दौरान बड़वानी में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय जिला आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने निर्माण ऐजेंसी पीआईयू के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाये। वर्तमान में भवन में फिनिशिंग के स्तर पर है, अतः फिनिशिंग में मानक के अनुसार गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग किया जाये। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।
इस पर पीआईयू के अधिकारी ने बताया कि 674.83 लाख रुपये की लागत से शासकीय जिला आयुष चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। भवन का कार्य नवंबर 2026 तक पूर्ण होना प्रस्तावित है।
बालकुआं के आयुष्मान आरोग्य आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण
जिले के दौरे पर आये आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री शोभित जैन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष चिकित्सालय बालकुआं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि आयुर्वेद ऋतुचर्या एवं दिनचर्या के सिद्धांत पर कार्य करता है। अतः स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को आयुर्वेद का महत्व बताते हुए ऋतुचर्या एवं दिनचर्या भी बताया जाये। साथ ही मरीजों को योग करने हेतु प्रेरित किया जाये।
निरीक्षण के दौरान बालकुआं की मेडिकल आफिसर डाॅ. बाली चौहान ने बताया कि उनके द्वारा मरीजों की विशेष काउंसलिंग कर उपचार किया जाता है। वे मरीजों को पंचकर्म की विभिन्न थैरेपी एवं आयुर्वेदिक दवाईयांे की मदद से उपचार करती है।
मरीज को बीमारी के हिसाब से सिखाये योग
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव श्री जैन ने संस्था के योग प्रशिक्षक को भी निर्देशित किया कि वे संस्था में योग करने आने वाले लोगों को उनकी बीमारी के हिसाब से आसन सिखाये। साथ ही संस्था में बनाये गये योग रजिस्टर में प्रतिदिन कितने लोग योग सिखते है, उनके नाम मोबाईल नंबर सहित दर्ज करे।
मरीजों से की चर्चा
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव श्री जैन ने एक मरीज से मोबाईल पर, तो दो मरीजों से समक्ष में चर्चा कर जाना कि वे किस बीमारी से पीड़ित है, तथा उन्होने उपचार कैसे पाया, उपचार के दौरान उन्हे किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना तो नही करना पड़ा।
इस पर समक्ष में उपस्थित दोनो मरीजों ने बताया कि मेडिकल ईलाज करवाकर वे थक चुके थे, तब उन्हे किसी ने आयुर्वेद के बारे में बताया। जब वे आयुष चिकित्सालय आये तो उनका पंचकर्म की थैरेपी के माध्यम से उपचार किया गया। डाॅक्टर द्वारा दवाईयां एवं परहेज के बारे में विशेष रूप से बताया गया उसे अपनाकर आज वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, डिप्टी कलेक्टर श्री शक्तिसिंग चैहान, प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डाॅ. निलेश मोरे, आयुष विभाग के चिकित्सक डाॅ. एचएस तोमर, डाॅ. थानसिंग मेहता, डाॅ. बाली चौहान उपस्थित थे।
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Badwani
2 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026