जिला पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में बड़वानी पुलिस ने असामाजिक तत्वों और फरार अपराधियों के खिलाफ देर रात बड़ा कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। सेंधवा एसडीओपी अजय वागमारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह, दिनेश चांगोड व नारायण रावल के नेतृत्व में 150 जवानों ने संवेदनशील ग्राम उमर्टी में घर-घर तलाशी ली। अभियान के दौरान 7 संदिग्धों से पूछताछ की गई और सेंधवा शहर पुलिस ने लंबे समय से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। एसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #CombingGhasht #NimadNews