करछना: करेहा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जिलाधिकारी ने किया स्कूल चलो अभियान व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
करछना क्षेत्र के करेहा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान व स्मार्ट क्लास उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि करछना विधायक पियूष रंजन निषाद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसका वीडियो शाम 4 बजे के करीब सामने आया।