करछना: बघेडा गांव में घर के बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य को न बंद करने पर जेठ ने महिला को बाल पकड़कर लात-घूसों से पीटा
करछना क्षेत्र के बघेडा़ गांव में गांव निवासी पूजा सिंह पत्नी निरंजन सिंह के द्वारा घर का बाउंड्री वॉल कराया जा रहा था। जिसका कार्य रोकने के लिए जेठानी द्वारा मना किया गया। इसका विरोध पूजा सिंह ने किया तो जेठ ने महिला का बाल पड़कर लात घुसो से जमकर पिटाई कर दिया। जिसका वीडियो सोमवार शाम 5 बजे के करीब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।