करछना: कैथी गांव निवासी किसान के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
करछना थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी अभय राज प्रजापति के यहां रविवार शाम 6 बजे के करीब घर की महिलाएं खाना बना रही थी। उसी दरमियान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसे देख महिलाएं तत्काल बच्चों को लेकर आनंन फाइनन में बाहर निकल आई। थोड़ी देर बाद गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। जहां देखते ही देखते घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।