करछना: नैनी पुराना टोल प्लाजा के नीचे अंडर पास पुलिया से अंतर्जनपदीय असला तस्कर के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नैनी कोतवाली थाना की पुलिस तथा एसओजी यमुनापार की टीम ने सोमवार को अंतर्जनपदीय असला तस्करी करने वाले तीन सदस्य नीरज मिश्रा मुकुंदपुर थाना मेंजा, सुनील दुबे हलिया जनपद मिर्जापुर, सत्य प्रकाश यादव दोहरिया थाना मेजा को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 10 स्वचालित अवैध पिस्टल, चार तमंचा 315 बोर, 8 पिस्टल की खाली मैगजीन तथा 700 रुपए बरामद किया गया।