करछना: चाका ब्लाक स्थित नाला में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के चाका ब्लाक स्थित नाला में शनिवार शाम 6:30 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों को देखा गया। जहां घटनास्थल पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। उधर सूचना होने पर एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जहां मृतक व्यक्त की पहचान न होने की दशा में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।