करछना: कौंधियारा थाना परिसर के सामने थाना प्रभारी के नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
कौंधियारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब थाना परिसर के सामने यातायात नियम पालन करने को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के दो पहिया गाड़ी चलाने वाले आधा दर्जन से अधिक चालकों का चालान काटा गया। पुलिस की इस कार्यवाही को देख कई बाइक चालक दूसरी मार्ग से आवागमन करने लगे।