नौगढ़: देवरा माइनर के पास सड़क हादसे में राहगीर और बाइक सवार घायल, चकिया रेफर
नौगढ़ देवरा माइनर के पास आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे को तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर मंसूर उर्फ कल्लू (45) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शमशेर निवासी बहेरी और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को नौगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला संयुक्त अस्पताल चकिया रेफर कर दिया।