बिशुनपुरा: विशुनपुरा में आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं
गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित अनुसूचित जाति टोला के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क की राह देख रहे हैं। मुख्य सड़क से जुड़ने वाला यह रास्ता दो किलोमीटर से भी कम लंबा है, लेकिन वर्षों से निर्माण न होने के कारण ग्रामीण जर्जर और कच्चे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में यह सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे वाहनों