Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

डिंडौरी: ग्राम चिचरिंगपुर की रास्ते जो दोनों मोहल्लों को जोड़ता है वो बहुत बदहाल स्थिति में है #डिंडोरीकलेक्टर #जनपद_डिंडोरी 

Dindori, Dindori | Aug 10, 2020

MORE NEWS

सेफ क्लिक 2.0' अभियान: डिंडौरी की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल, ग्रामीणों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

डिंडौरी, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डिंडौरी पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जिले की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल आयोजित की गई। अभियान के पांचवें दिवस ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक शामिल हुए।

साइबर चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं टास्क फ्रॉड जैसे तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी या ओटीपी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी।

ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, संबंधित बैंक को तुरंत सूचना देकर खाता या यूपीआई ब्लॉक कराएं तथा स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन आईडी जैसे डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखें।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। डिंडौरी पुलिस ने अभियान के माध्यम से ग्राम स्तर तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाते हुए नागरिकों से सतर्क और जागरूक डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की। पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल समाज का निर्माण करना है।

#SafeClick20 #CyberAwareness #DindoriPolice #CyberSecurity #StopCyberFraud #DigitalSafety #MPPolice #CyberCrime #SafeDigitalIndia #Dindori #DigitalAwareness #BreakingNews #ViralNews #StayAlertStaySafe

सेफ क्लिक 2.0' अभियान: डिंडौरी की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल, ग्रामीणों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय डिंडौरी, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डिंडौरी पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जिले की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल आयोजित की गई। अभियान के पांचवें दिवस ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक शामिल हुए। साइबर चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं टास्क फ्रॉड जैसे तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी या ओटीपी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, संबंधित बैंक को तुरंत सूचना देकर खाता या यूपीआई ब्लॉक कराएं तथा स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन आईडी जैसे डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया। डिंडौरी पुलिस ने अभियान के माध्यम से ग्राम स्तर तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाते हुए नागरिकों से सतर्क और जागरूक डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की। पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल समाज का निर्माण करना है। #SafeClick20 #CyberAwareness #DindoriPolice #CyberSecurity #StopCyberFraud #DigitalSafety #MPPolice #CyberCrime #SafeDigitalIndia #Dindori #DigitalAwareness #BreakingNews #ViralNews #StayAlertStaySafe

Dindori, Dindori | Jun 28, 2026

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज; 26 लीटर कच्ची शराब और 42 पाव देशी मदिरा जब्त

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डिंडौरी, समनापुर और शहपुरा वृत्त में शिकायतों के आधार पर लगातार दबिश देकर 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 42 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,140 रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में डिंडौरी निवासी राम प्रसाद के कब्जे से 22 पाव देशी शराब, लालपुर निवासी रमई से 20 पाव देशी शराब, जबकि कुकर्रामठ एवं अन्य क्षेत्रों से कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक मनीष उइके, करिश्मा सलामे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, भृत्य मनीष बैरागी तथा वाहन चालक कुलदीप उइके और सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#Dindori #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MPExcise #LiquorRaid #MadhyaPradesh #CrimeNews #ActionAgainstIllegalLiquor #DindoriNews #LawEnforcement #ExciseRaid #BreakingNews #PublicSafety #IllegalTrade #NewsUpdate

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज; 26 लीटर कच्ची शराब और 42 पाव देशी मदिरा जब्त मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डिंडौरी, समनापुर और शहपुरा वृत्त में शिकायतों के आधार पर लगातार दबिश देकर 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 42 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,140 रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में डिंडौरी निवासी राम प्रसाद के कब्जे से 22 पाव देशी शराब, लालपुर निवासी रमई से 20 पाव देशी शराब, जबकि कुकर्रामठ एवं अन्य क्षेत्रों से कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक मनीष उइके, करिश्मा सलामे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, भृत्य मनीष बैरागी तथा वाहन चालक कुलदीप उइके और सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #Dindori #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MPExcise #LiquorRaid #MadhyaPradesh #CrimeNews #ActionAgainstIllegalLiquor #DindoriNews #LawEnforcement #ExciseRaid #BreakingNews #PublicSafety #IllegalTrade #NewsUpdate

Dindori, Dindori | Jun 28, 2026

डिंडौरी पुलिस की डिजिटल पहल: ई-विवेचना टैबलेट से अपराध अनुसंधान होगा तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित

डिंडौरी, मध्यप्रदेश पुलिस अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में डिंडौरी पुलिस ने जिले में ई-विवेचना (e-Vivechana) टैबलेट प्रणाली का शुभारंभ किया है। इस डिजिटल पहल से विवेचना कार्य अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होगा, वहीं पुलिसिंग में गुणवत्ता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे की उपस्थिति में कोतवाली डिंडौरी में ई-विवेचना टैबलेट का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से विवेचना अधिकारी घटनास्थल से ही डिजिटल केस डायरी तैयार कर सकेंगे तथा फोटो, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तत्काल सुरक्षित रूप से अपलोड कर पाएंगे।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले को कुल 116 ई-विवेचना टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। प्रथम चरण में थाना कोतवाली डिंडौरी को 25, शाहपुर थाना को 9 तथा समनापुर थाना को 12 टैबलेट वितरित किए गए हैं। आगामी चरणों में शेष टैबलेट जिले के अन्य थाना एवं चौकियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

नई डिजिटल व्यवस्था के तहत जप्ती पंचनामा, गिरफ्तारी पंचनामा, अपराध विवरण प्रपत्र, एमएलसी एवं पोस्टमार्टम दस्तावेज सहित अधिकांश विवेचना संबंधी कार्य मौके पर ही ऑनलाइन तैयार किए जा सकेंगे। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के अनुरूप नोटिस जारी करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

डिंडौरी पुलिस का मानना है कि ई-विवेचना प्रणाली से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी, साक्ष्यों का वैज्ञानिक संरक्षण सुनिश्चित होगा तथा अपराध अनुसंधान की गति और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह पहल डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत बनाने और आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

#DindoriPolice #eVivechana #DigitalPolicing #SmartPolice #MPPolice #CrimeInvestigation #DigitalIndia #BNSS #MadhyaPradesh #Dindori #PoliceTechnology #GoodGovernance #BreakingNews #ViralNews

डिंडौरी पुलिस की डिजिटल पहल: ई-विवेचना टैबलेट से अपराध अनुसंधान होगा तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित डिंडौरी, मध्यप्रदेश पुलिस अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में डिंडौरी पुलिस ने जिले में ई-विवेचना (e-Vivechana) टैबलेट प्रणाली का शुभारंभ किया है। इस डिजिटल पहल से विवेचना कार्य अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होगा, वहीं पुलिसिंग में गुणवत्ता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे की उपस्थिति में कोतवाली डिंडौरी में ई-विवेचना टैबलेट का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से विवेचना अधिकारी घटनास्थल से ही डिजिटल केस डायरी तैयार कर सकेंगे तथा फोटो, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तत्काल सुरक्षित रूप से अपलोड कर पाएंगे। पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले को कुल 116 ई-विवेचना टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। प्रथम चरण में थाना कोतवाली डिंडौरी को 25, शाहपुर थाना को 9 तथा समनापुर थाना को 12 टैबलेट वितरित किए गए हैं। आगामी चरणों में शेष टैबलेट जिले के अन्य थाना एवं चौकियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत जप्ती पंचनामा, गिरफ्तारी पंचनामा, अपराध विवरण प्रपत्र, एमएलसी एवं पोस्टमार्टम दस्तावेज सहित अधिकांश विवेचना संबंधी कार्य मौके पर ही ऑनलाइन तैयार किए जा सकेंगे। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के अनुरूप नोटिस जारी करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। डिंडौरी पुलिस का मानना है कि ई-विवेचना प्रणाली से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी, साक्ष्यों का वैज्ञानिक संरक्षण सुनिश्चित होगा तथा अपराध अनुसंधान की गति और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह पहल डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत बनाने और आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। #DindoriPolice #eVivechana #DigitalPolicing #SmartPolice #MPPolice #CrimeInvestigation #DigitalIndia #BNSS #MadhyaPradesh #Dindori #PoliceTechnology #GoodGovernance #BreakingNews #ViralNews

Dindori, Dindori | Jun 28, 2026

ग्राम अलोनी में बावड़ी उत्सव के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का हुआ समापन

डिंडौरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अमरपुर के तत्वावधान में, जिला एवं विकासखंड प्रशासन के निर्देशन तथा जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान एवं विकासखंड समन्वयक श्री अमरलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन ग्राम अलोनी में बावड़ी उत्सव के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम अलोनी तालाब में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर जल स्रोत की साफ-सफाई से हुई। इसके पश्चात कलश यात्रा निकाली गई तथा 31 दीप प्रज्वलित कर घाट का पूजन-अर्चन एवं सौंदर्यीकरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गुलाब सिंह ठाकुर एवं श्री साहब लाल पुशाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित जल संगोष्ठी में विकासखंड समन्वयक श्री अमरलाल धुर्वे ने अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षाजल संचयन, तालाब, कुएं, नदी एवं झरनों की नियमित साफ-सफाई तथा पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय रहते जल स्रोतों का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित कर भविष्य में संभावित जल संकट से प्रभावी रूप से निपटा जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक श्री अमरलाल धुर्वे ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को अल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सीएम इंटर्न, कृषि मित्र, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

ग्राम अलोनी में बावड़ी उत्सव के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का हुआ समापन डिंडौरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अमरपुर के तत्वावधान में, जिला एवं विकासखंड प्रशासन के निर्देशन तथा जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान एवं विकासखंड समन्वयक श्री अमरलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन ग्राम अलोनी में बावड़ी उत्सव के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम अलोनी तालाब में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर जल स्रोत की साफ-सफाई से हुई। इसके पश्चात कलश यात्रा निकाली गई तथा 31 दीप प्रज्वलित कर घाट का पूजन-अर्चन एवं सौंदर्यीकरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गुलाब सिंह ठाकुर एवं श्री साहब लाल पुशाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित जल संगोष्ठी में विकासखंड समन्वयक श्री अमरलाल धुर्वे ने अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षाजल संचयन, तालाब, कुएं, नदी एवं झरनों की नियमित साफ-सफाई तथा पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय रहते जल स्रोतों का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित कर भविष्य में संभावित जल संकट से प्रभावी रूप से निपटा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक श्री अमरलाल धुर्वे ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को अल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सीएम इंटर्न, कृषि मित्र, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

"SAFE CLICK 2.0" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ठगी से बचें और साइबर अपराध की सूचना तत्काल हेल्पलाइन –1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराएं। आइए, सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

#SafeClick20 #CyberSafety #CyberAwareness #DindoriPolice #MPPolice #DigitalSafety #CyberCrime  #MadhyaPradesh
#halchal24news

"SAFE CLICK 2.0" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ठगी से बचें और साइबर अपराध की सूचना तत्काल हेल्पलाइन –1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराएं। आइए, सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनें। #SafeClick20 #CyberSafety #CyberAwareness #DindoriPolice #MPPolice #DigitalSafety #CyberCrime #MadhyaPradesh #halchal24news

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026

डिंडौरी: ग्राम चिचरिंगपुर की रास्ते जो दोनों मोहल्लों को जोड़ता है वो बहुत बदहाल स्थिति में है #डिंडोरीकलेक्टर #जनपद_डिंडोरी  - Dindori News