बक्सर: किला मैदान से महिला गायब, पुत्र ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Buxar, Buxar | Sep 27, 2024 डुमरांव के बनकट गांव निवासी एक महिला बक्सर नगर के किला मैदान से गायब हो गई है. वह जितिया के मौके पर गंगा स्नान करने यहां पहुंची थी. गंगा स्नान के बाद वह रामलीला देखने गई, लेकिन वहां से गायब हो गई. मामले को लेकर उनके पुत्र ने नगर थाने में शुक्रवार को दिन में तकरीबन 12:00 बजे प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है.