दतिया: किशोरी से दुष्कर्म और मौत मामले में आरोपी पप्पू मिश्रा को जिला न्यायालय ने किया दोषमुक्त
Datia, Datia | Mar 8, 2026 जिगना थाना क्षेत्र में किशोरी की मौत के मामले में न्यायालय ने आरोपी पप्पू मिश्रा निवासी नौनेर को दोषमुक्त कर दिया। जिला न्यायालय ने शनिवार रात 09 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया कि घटना 27 जुलाई 2023 की बताई गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी किशोरी को फोन कर परेशान करता था, उसके साथ दुष्कर्म किया और जहर देकर हत्या कर दी थी।