#Balrampur ! झारखंडी सरोवर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत अधिकारियों व कर्मियों ने किया महाश्रमदान...
#बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत आदर्श नगरपालिका परिषद बलरामपुर ने ऐतिहासिक झारखंडी सरोवर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने सरोवर परिसर की सफाई कर महाश्रमदान किया।
सरोवर परिसर में बिखरे कूड़े-कचरे और अपशिष्ट को एकत्र कर निस्तारण के लिए निर्धारित स्थल पर भेजा गया। कार्यक्रम में पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा, "स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है। जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में जनभागीदारी सबसे जरूरी है।" उन्होंने सभी से कूड़ा केवल डस्टबिन में डालने की अपील की।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या, कर निरीक्षक राजेश कुमार, जेई अविनाश यादव, जेई धर्मेंद्र गौड़ और सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय सहित पालिका स्टाफ मौजूद रहा।
#balrampur #Balrampur