हाथरस: भगवान श्री परशुराम महाराज की 46 वीं भव्य शोभा यात्रा को लेकर ब्राह्मण महासभा द्वारा कार्यालय पर प्रेस वार्ता का किया...
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर भगवान श्री परशुराम महाराज की 46वीं भव्य शोभा यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। हाथरस शहर में हर वर्ष भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। 9 अप्रैल 2024 को हाथरस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भगवान परशुराम की धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।