हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गांव नयाबास निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 28 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गांव नयाबास निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 28 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।