हाथरस: मथुरा बरेली राजमार्ग कस्बा मेंडू रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा मरम्मत का कार्य चलने हेतु यातायात रहा अवरुद्ध
आज दिन रविवार को मेंडू रेलवे फाटक को बंद कर वहां रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हो गया। यह रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार की सुबह तक बंद रहेगी। इसी के चलते हजारों लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी और इस फाटक पर जाम की भी समस्या देखने को मिली। वाहन चालक अन्य इलाकों से अपने वाहनों को ले गए। इसी क्रम में पुलिस के द्वारा वे मुश्क़िल रूट डायवर्ट कराया गया है।