हाथरस: चंदपा पुलिस ने 1 युवक को गांव कछपुरा के पास से 20 लीटर अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार
चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा के पास से रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जामा तलाशी के दौरान 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसी क्रम में उक्त युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।