हाथरस: हाथरस गेट थाना पुलिस ने गांव लहरा से एक मामले में 20 साल से अधिक फरार वारंटी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित पकड़ो अभियान के तहत हाथरस गेट थाना पुलिस ने एक मामले में 20 साल से अधिक फरार वारंटी व्यक्ति गीतम निवासी गांव लहरा को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।