हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने गांव कलवारी निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब की बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान को लेकर सदर कोतवाली पुलिस ने गांव कलवारी निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।