देवबंद: कुलसठ के प्राथमिक विद्यालय में चोरी की दूसरी वारदात, चोरों ने ताले तोड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए
देवबंद में शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल भी अब चोरों से सुरक्षित नहीं हैं। देवबंद क्षेत्र के एक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक सप्ताह के भीतर दूसरी चोरी की वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह 7 बजे प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचे तो कई कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर सामान अस्त-व्यस्त था और करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब था।