हरिद्वार: डकैती कांड के बाद रानीपुर मोड़ पहुंचे आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, पीड़ित को जल्द मामले के खुलासे का दिया आश्वासन
डकैती कांड के बाद आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित ज्वेलर्स से मुलाकात की और डकैती कांड का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दें कि 1 दिन पहले रानीपुर मोड़ पर बालाजी ज्वेलर्स पर 5 करोड़ की लूट हुई थी।