हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर लाखों ने लगाई हरकीपौड़ी पर मां गंगा में डुबकी
सोमवती अमावस्या पर हरकीपौड़ी पर मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही उमड़ रहा है। सुबह से ही मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार की हरकीपौड़ी पर पहुंचकर स्नान और दान पुण्य कर रहे हैं। कहा जाता है कि अमावस्या अगर सोमवार को पड़ती है तो इसका एक अलग ही महत्व माना जाता है।